Hanuman Chalisa

इंदौर में अब डेंगू का खतरा, कलेक्टर ने कहा- अभी और बढ़ेगा प्रकोप

Webdunia
बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (14:22 IST)
इंदौर। शहर में कोरोनावायरस का असर तो कम हो गया है, लेकिन इस बीच, डेंगू ने अपने पांव पसार लिया है। इस बीच, कलेक्टर ने स्वयं कहा कि डेंगू का प्रकोप आने वाले समय में और बढ़ सकता है। इस बीच, प्रशासन ने जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। 
 
शहर के पालदा क्षेत्र की दो कालोनियों में डेंगू फैलने की आशंका से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक श्रीराम नगर में सुखदेव (23) और समता नगर निवासी सनी (25) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इनके परिजनों ने जहां मौत का कारण डेंगू बताया है। यह भी कहा जा रहा है कि इस इलाके में 3 लोगों की मौत डेंगू के चलते हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसका खंडन किया है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदौर जिले में डेंगू मरीजों की संख्‍या जनवरी से लेकर अब तक 160 से ज्यादा हो गई। हाल ही में 13 नए मरीज सामने आए हैं, इनमें एक बच्चा भी है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने मंगलवार इसकी पुष्टि की है। 
 
कोरोना से ज्यादा घातक : डेंगू को लेकर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के दौरान इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि कई मामलों में डेंगू कोरोना से ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने आशंका जाहिर की बारिश के चलते आने वाले समय में डेंगू का प्रकोप और बढ़ सकता है। सिंह ने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता से इस बीमारी से बचा जा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख