मध्यप्रदेश में डिप्टी कमांडेंट ने गोली मारकर खुदकुशी की

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (14:19 IST)
गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र में 26वीं वाहिनी में पदस्थ डिप्टी कमांडेंट ने स्वयं को अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल ने बताया कि डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी ने अपने एसएएफ परिसर स्थित 
शासकीय आवास पर गुरुवार शाम स्वयं की सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विजय सोनी वर्ष 2016 से 26वीं वाहिनी में डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदस्थ थे। घटना स्थल पर एफएसएल टीम सहित पुलिस ने मौका मुआयना कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
 
एफएसएल अधिकारी आरसी अहिरवार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। घटना पर पहुंची पुलिस को उनका शव कुर्सी पर पड़ा मिला, पास में ही उनकी सर्विस पिस्टल पड़ी मिली। कान के पास बड़ा घाव मिला है। 
 
घटना के कारणों जांच की जा रही है। 60 वर्षीय सोनी घर में अकेले रहते थे। छह माह पहले उनकी पत्नी का कैंसर 
की बीमारी के चलते निधन हो गया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

अगला लेख