Hanuman Chalisa

कोरोना का असर, महाकाल की महाआरती में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध

Webdunia
बुधवार, 18 मार्च 2020 (12:58 IST)
उज्जैन। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में श्रद्धालुओं के आने पर पाबंदी लगा दी गई है।
ALSO READ: Corona effect : सिद्धि विनायक मंदिर बंद, महाकालेश्वर समेत बड़े मंदिरों पर कोरोना का साया
आम दिनों में यहां 1,800 श्रद्धालु बैठकर भस्म आरती के दर्शन करते हैं, लेकिन मंगलवार तड़के नंदी हॉल, गणेश व कार्तिकेय मंडपम पूरी तरह खाली रहा। प्रवेश प्रतिबंधित होने पर कुछ श्रद्धालुओं ने बाहर लगी एलईडी पर भस्म आरती के दर्शन किए।
 
करीब 4,000 श्रद्धालुओं ने बाहर लगी एलईडी पर महाकाल के शिवलिंग के दर्शन किए। महाकाल मंदिर में रोजाना करीब 15,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। 
 
अभयारण्यों में प्रवेश पर प्रतिबंध की तैयारी : प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क और अभयारण्यों में पर्यटन गतिविधि रोकने की तैयारी हो गई है। वाइल्ड लाइफ मुख्यालय ने राज्य शासन से इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा है।
 
अगर शासन इस संबंध में हरी झंडी दे देता है तो इसी हफ्ते से प्रदेश के सभी संरक्षित क्षेत्रों में पर्यटन बंद कर दिया जाएगा। संरक्षित क्षेत्रों में पर्यटकों के उपयोग में आने वाले वाहनों, रेस्ट हाउस सहित अन्य संसाधनों को सैनेटाइज किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

CM योगी ने जारी किया श्रीराम कथा का भव्य पोस्टर, 1 जून से लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

अगला लेख