Hanuman Chalisa

देवास 'नोट प्रेस' में आरबीआई का कोई अधिकारी तैनात नहीं

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (18:30 IST)
मुंबई। मध्य प्रदेश के देवास स्थित बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) में एक अधिकारी को नोट चुराने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की घटना के बीच रिजर्व बैंक ने कहा है कि देवास बीएनपी न तो उसकी इकाई है और न ही उसने वहां अपना कोई अधिकारी तैनात किया है।
 
 
आरबीआई ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मीडिया के एक हलके में खबर है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने देवास में आरबीआई की नोट मुद्रण इकाई से नोट चुराने के आरोप में एक आरबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
 
केंद्रीय बैंक ने कहा कि बीएनपी देवास, भारतीय प्रतिभूति मुद्रण एवं मुद्रण निर्माण निगम लिमिटेड की इकाई है, वह रिजर्व बैंक के अधीन नहीं है। इसके अलावा, आरबीआई ने बीएनपी देवास में किसी भी अधिकारी को तैनात नहीं किया है। इसमें कहा गया है कि रिपोर्ट तथ्यों पर आधारित नहीं है। आरबीआई ने अफसोस जताया कि समाचार प्रकाशित करने से पहले तथ्यों का सत्यापन नहीं किया गया।
 
रिपोर्टों के मुताबिक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) ने नई करेंसी नोटों को चुराने के आरोप में बीएनपी के देवास इकाई से एक वरिष्ठ अधिकारी को पकड़ा था। उसके पास से 90 लाख रुपए की मुद्रा बरामद की गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

अगला लेख