Hanuman Chalisa

धार में बने कारम बांध पर संकट अभी भी बरकरार, CM शिवराज ने लोगों से की बड़ी अपील

Webdunia
रविवार, 14 अगस्त 2022 (19:49 IST)
धार। Dhar Dam News: जिले में कोठीदा गांव में कारम नदी पर निर्माणाधीन बांध के फूटने का खतरा अभी टला नहीं है। हालांकि 18 गांव पहले से खाली करवा लिए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए जिनमें पानी के बहाव का विकराल रूप दिखाई दे रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि यह पानी नहर से निकला है और इसमें 2 गांव चपेट में आ गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कारम बांध में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। धार और खरगोन जिले के प्रभावित गांव के सभी बहनों और भाइयों से मैं आग्रह कर रहा हूं "कृपया कर कोई गांव में न आए अपने आप को सुरक्षित रखें इस समय गांव में आना खतरे से खाली नहीं है।
<

MP | Water levels from Karam Dam are continuously increasing; they'll increase further. Thus, all locals are requested not to enter affected villages of Khargone, Dhar. No cattle should be in the area. I appeal to all public representatives to cooperate: CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/QVeQPIzQiw

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 14, 2022 >मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से सहायता की अपील की है। बांध स्थल पर तेजी से पानी का बहाव हो रहा है और मिट्टी के बांध का कटाव शुरू हो गया है। बांध टूटने की आशंका के बीच फिर से सारी तैयारियां शुरू की गई हैं। जानकारी के मुताबिक बांध लगभग फूटने की स्थिति में है।

इससे 2 गांव के डूबने की स्थिति बन गई है। बांध के किनारे पर 42 घंटे से बनाई जा रही चैनल से पानी की निकासी शनिवार रात करीब 1 बजे शुरू हो गई। मिट्टी के बांध के पास से तैयार की गई चैनल से पानी निकल रहा है। हालांकि पानी की निकासी के लिए अभी भी व्यापक स्तर पर काम करने की आवश्यकता जरूर मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री की लगातार मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी से फोन पर चर्चा कर उन्हें निर्माणाधीन डैम से निकाले जा रहे पानी की यथास्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि मैं अभी अपने वल्लभ भवन स्थित कंट्रोल रूम में बैठा हूं। मेरे साथ सीएस, एसीएस इरीगेशन डिपार्टमेंट की पूरी टीम बैठी है।
 
हम अभी देख रहे हैं जो लाइव दृश्य हमने देखे हैं कारम डैम से जो बायपास चैनल हमने बनाई थी उसमें पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उसकी गति लगातार तेज होती जा रही है निकलने वाली मात्रा तेजी से बढ़ रही है, आने वाले समय में लगातार हम यहां महसूस कर रहे हैं पानी निकलने की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

अगला लेख