Hanuman Chalisa

हनुमानजी को लेकर की जा रही बयानबाजी से दिग्विजयसिंह नाराज, दिया यह बड़ा बयान

Webdunia
रविवार, 23 दिसंबर 2018 (12:54 IST)
इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने हनुमानजी को लेकर की जा रही बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हनुमानजी हमारे आराध्य देव है उनपर अनर्गल टिप्पणी करने वाले नेताओं पर अखाड़ा परिषद, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस को कार्यवाही कर इनका तिरस्कार करना चाहिए।
 
दिग्विजय ने कहा सरकार के कुछ दिनों के कार्यकाल में उन्होंने यह अंदाजा लगाया है की पिछली सरकार ने सरकारी मशीनरी का पूर्णता गलत इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्व सरकार ने कलेक्टर-एसपी को 'दलाल' बना दिया था। प्रशासनिक तंत्र में सुधार सबसे पहली जरूरत है।
 
कांग्रेस नेता दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल की सरकार में कभी भी खाद की कमी नही आई। क्योंकि खाद की 5 महीने की आवश्यकता होती है और कांग्रेस सरकार उसको लेकर एडवांस स्टाक करती थी। भाजपा राज में 25 फीसदी खाद सहकारी संस्था को दी जा रही थी और शेष 75 प्रतिशत खाद का वितरण निजी हाथों में था।
 
गौरतलब है कि इन दिनों हनुमानजी की जाति बताने पर होड़ लगी हुई है। कोई उन्हें दलित बताता है, कोई उन्हें जाट बताता है। इतना ही नहीं, बुक्कल नवाब नाम के नेता ने तो हनुमान को मुसलमान होने का दावा कर दिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख