Publish Date: Wed, 06 Feb 2019 (08:26 IST)
Updated Date: Wed, 06 Feb 2019 (08:33 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल से सटे होशंगाबाद जिले में एक सरकारी डॉक्टर ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। अवैध संबंधों के चलते सरकारी डॉक्टर सुनील मंत्री ने अपने ही ड्राइवर को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक होशंगाबाद के आनंद नगर में रहने वाले डॉक्टर सुनील मंत्री की पत्नी और मृतक बीरू की पत्नी मिलकर बुटिक चलाती थी। इस दौरान बीरू की पत्नी का डॉक्टर सुनील मंत्री के घर आना जाना लगा। इस दौरान बीरू की पत्नी और आरोपी डॉक्टर सुनील मंत्री के बीच अवैध संबंध बन गए। करीब दो साल पहले आरोपी डॉक्टर सुनील मंत्री की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद भी बीरू की पत्नी का डॉक्टर के घर आना जाना लगा रहा। इससे बीरू को डॉक्टर पर शक हुआ। वह डॉक्टर को अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों को लेकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था।
इसके बाद मृतक बीरू भी डॉक्टर सुनील मंत्री के घर ड्राइवर की नौकरी करने लगा, जिससे डॉक्टर सुनील मंत्री परेशान रहने लगा। आरोपी डॉक्टर ने बीरू को अपनी को रास्ते से हटाने के लिए पूरा प्लान तैयार किया। इसके लिए डॉक्टर सुनील मंत्री मौके की तलाश में थे। मृतक बीरू ने डॉक्टर से दांत में दर्द होने की शिकायत की तो डॉक्टर ने दर्द खत्म करने के बहाने अपने ड्राइवर को बीरू को बेहोशी का इंजेक्शन दिया।
लाश के टुकड़े कर एसिड भरे ड्रम में डाले : बीरू के बेहोश होने के बाद डॉक्टर सुनील मंत्री ने ऑपरेशन में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू से बीरू का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद लाश को छिपाने के लिए डॉक्टर सुनील मंत्री ने पूरी रात ऑरी से लाश के दो दर्जन से अधिक छोटे छोटे टुकड़े कर उनको एसिड से भरे ड्रम में डाल दिया, जिससे लाश गल जाए।
इस तरह हुआ मामले का पर्दाफाश : इस बीच डॉक्टर सुनील मंत्री के पड़ोसियों को डॉक्टर की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घर पर पहुंचकर जब पूरी जांच पड़ताल शुरू की तो पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर सुनील मंत्री को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मृतक बीरू की पत्नी से भी पूरे मामले में पूछताछ कर रही है।
विशेष प्रतिनिधि
Publish Date: Wed, 06 Feb 2019 (08:26 IST)
Updated Date: Wed, 06 Feb 2019 (08:33 IST)