पहले दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर डॉक्टर के साथ कई साल तक किया दुष्कर्म

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (22:28 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दुष्कर्म का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर एक डॉक्टर को लंबे समय से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 
यह मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र है। डॉक्टर का आरोप है कि शादी का झांसा देकर सालों तक उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया गया। महिला के मुताबिक आरोपी अब दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा था।
 
खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक आरोपी अशरफ नगर खजराना का निवासी है। आरोपी और पीड़िता डॉक्टर साथ में ही पढ़ते थे। दोनों की 10 साल पहले दोस्ती हुई थी। आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा दिया और किराए के कमरे पर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया।
 
पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़का अब कहीं और शादी करने की तैयारी कर रहा था। पीड़िता को जब यह बात पता लगी तो उसने मामले में पुलिस अधिकारियों को शिकायत की थी, जहां पीड़िता की जानकारी के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। 

सम्बंधित जानकारी

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें

अगला लेख