Hanuman Chalisa

विरासत में मिले संस्कारों ने बनाया समाजसेवी

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (17:39 IST)
मूलत: गांव दुलिया (हरदा) के रहने वाले डॉ. अंकुर पारे विभिन्न राज्यों में समाज के वंचित तबके लिए लंबे समय से सेवा कार्यों में जुटे हैं। विरासत में मिली सेवा भावना ने उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील बनाया। यही कारण है कि वे और निरंतर समाजसेवा के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। वे कहते हैं कि रामचरित मानस ने उन्हें गहरे तक प्रभावित किया है। 
 
अंकुर विस्थापितों के अधिकार एवं उत्थान के लिए कई वर्षों से मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कार्य कर रहे हैं और सामाजिक वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। वे 19 राष्ट्रीय शोध परियोजनाओं पर काम कर चुके हैं। उनकी हाल में ही ‘विस्थापित परिवारों का समाजशास्त्रीय अध्ययन’ पुस्तक प्रकाशित हुई है। 
 
डॉ. पारे ग्रामीण विकास के लिए जागरूकता अभियान एवं शिविरों का आयोजन करते हैं। उन्नत कृषि, जैविक खाद्य आदि के लिए निःशुल्क शिविर लगाते हैं। धारणीय विकास के लिए जलसंरक्षण, सोख्ता पीठ आदि के लिए कार्य करते हैं।
        
वे महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम एवं युवाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण आदि के निःशुल्क शिविरों का आयोजन करते हैं। वृद्धों की सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक समस्याओं के निवारण के लिए भी शिविरों का आयोजन करते हैं। सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल-विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या आदि के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चला रहे हैं। 
 
अंकुर पारे को भारत सरकार द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार दिया जा चुका है। इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके कई रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु डे-केयर में मासूमों के साथ हैवानियत! बाथरूम में किया बंद, वॉशिंग मशीन में बैठाया, 5 केयरगिवर्स पर FIR

मुंबई में आफत की बारिश, हाईटाइड का अलर्ट, पालघर में स्कूल बंद

कतर्नियाघाट में इको-टूरिज्म को मिली नई उड़ान, 2025-26 में 12 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, 24 लाख रुपए से अधिक का राजस्व

LIVE: भारी बारिश से मुंबई पानी-पानी, हाई टाइड का अलर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट: अविनाश शुक्ल के घर से मिले 1,121 अमेरिकी डॉलर, चंपत राय पर FIR की मांग

अगला लेख