मप्र के सिवनी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Webdunia
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (12:08 IST)
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय सहित जिले के आसपास के इलाके में मंगलवार  तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
 
कलेक्टर डॉक्टर राहुल हरिदास फटिंग ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने नागरिकों से सतर्कता बरतते की अपील की है। खास तौर पर कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों के लिए विशेष सतर्कता बरतने कहा है।
 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तड़के सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई है। हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। सुबह उठने वाले लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए हैं। इसका केन्द्र सिवनी ही बताया गया है।
 
वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, होमगार्ड्स, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट पर रहने निर्देशित किया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख