Hanuman Chalisa

काली कमाई के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से अब ED करेगी पूछताछ

कोर्ट ने सौरभ शर्मा को दोनों सहयोगियों के साथ भेजा जेल

विकास सिंह
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025 (18:36 IST)
भोपाल। आरटीओ के पूर्व कॉस्टेबल सौरभ शर्मा और उसके राजदार चेतन गौर और शरद जायसवाल अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए है। लोकायुक्त की रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को भोपाल की जिला अदालत ने तीनों को 17 फरवरी तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेजा है। सौरभ और चेतन को 28 जनवरी को लोकायुक्त ने कोर्ट में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया गया था. शरद की 5 दिन की रिमांड 29 जनवरी को दी गई थी.।

वहीं ईडी की अर्जी पर अदालत ने ईडी को सौरभ शर्मा, चेतन सिंह और शरद जायसवाल से जेल में पूछताछ करने की इजाजत दी है। ईडी सौरभ शर्मा को गोल्ड से भरी कार और लाखों की नगदी को लेकर पूछताछ कर सकती है। गौरतब है कि सौरभ शर्मा, चेतन गौर और शरद जायसवाल लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया है। लोकायुक्त पुलिस के साथ ईडी और इनकम टैक्स विभाग की भी तीनों के खिलाफ जांच चल रही है।

इससे पहले लोकायुक्त की टीम मंगलवार सुबह सौरभ,चेतन और शरद को लेकर मेडिकल चेकअप के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंची जहां उनका मेडिकल चेकअप करने बाद कोर्ट ले जाया गया। लोकायुक्त ने आज कोर्ट में आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग नहीं की। वहीं  तीनों में से किसी के भी वकील ने जमानत की अर्जी फाइल नहीं की। वहीं सौरभ से हुई पूछताछ के बाद अब लोकायुक्त सौरभ के अन्य कर्मचारी, रिश्तेदार और करीबी परिचितों को भी आरोपी बना सती है। अब  तक लोकायुक्त सौरभ के 18 नजदीकी रिश्तेदारों को भी नोटिस भेजे जा चुका हैं. गौरतलब है कि सौरभ की कंपनियों में 50 से ज्यादा कर्मचारी थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, रेल मार्ग हुआ बंद

अगला लेख