Hanuman Chalisa

मुरैना में पटाखों के गोडाउन में धमाके से 4 की मौत, जानिए पटाखों से जुड़े दिल दहला देने वाले 5 बड़े हादसे

Webdunia
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (13:38 IST)
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में पटाखों के गोडाउन में धमाकों से दहशत फैल गई। इस हादसे में पूरी इमारत मलबे में तब्दिल हो गई। हादसे में 4 लोग मारे गए और 7 घायल हुए हैं।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बानमोर थाना क्षेत्र में जमील नाम का एक व्यक्ति पटाखा निर्माण कार्य करता था। पटाखा निर्माण और विक्रय संबंधी इस कार्य के दौरान अचानक विस्फोट हो जाने से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
 
हादसे में 4 लोग मारे गए और 7 अन्य के घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
 
वैसे तो हर साल पटाखों से जुड़े हादसों से की खबर आती है। इस धमाकों में कई लोगों की जान चली जाती है लेकिन इन 5 बड़े हादसों के बारे में जानकर आप भी दहल जाएंगे।
 
22 फरवरी 2022 : हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर के लगभग लोग झुलस गए। मृतकों में 6 महिलाएं और एक 3 साल की बच्ची भी है।
 
26 अक्टूबर 2018 : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए जबर्दस्त विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। धमाके की वजह से पटाखा फैक्ट्री के बगल में स्थित साइकिल मरम्मत की दुकान में बैठे हुए लोग, आतिशबाजी की फैक्ट्री में काम करने वाले लोग और वहां से गुजर रहे राहगीर भी चपेट में आ गए।
 
25 सितंबर 2017 : झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी गांव में अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट 9 लोग मारे गए। विस्फोट के दौरान पटाखों के साथ ही गैस सिलेंडर भी फटे थे।
 
12 सितंबर 2015 : मध्यप्रदेश में झाबुआ जिले के पेटलावद कस्बे में स्थित एक इमारत में भारी मात्रा में रखे खनन विस्फोटकों में शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे हुए विस्फोट में कम से कम 89 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 अन्य घायल हो गए।
 
21 अक्टूबर 2014 : आंध्रप्रदेश के तटीय पूर्वी गोदावरी जिले के वकाटिप्पा गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 14 महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट के समय 30 मजदूर वहां काम कर रहे थे। हादसे में कम से कम दो इमारतें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

अगला लेख