Hanuman Chalisa

बेटे को गिरवी रखने के बाद भी कर्ज नहीं चुका पाया, किसान ने दी जान

Webdunia
मंगलवार, 8 मई 2018 (09:38 IST)
खंडवा। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के पातोड़ा गांव में 42 वर्षीय एक किसान ने अपने 17 वर्षीय बेटे को गिरवी रखे जाने के बाद भी कर्जा न चुका पाने से तंग आकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।
 
पातोड़ा गांव के किसान कारकुंड (42) ने तीन मई को खुदकुशी की। उसने एक स्थानीय सोसाइटी से कुछ रुपए कर्ज लिए थे। जब वह अपने कर्ज को अदा नहीं कर पा रहा था, तो उसने अपने 17 वर्षीय बेटे को ऊंट चराने के लिए खंडवा से सटे एक गांव में गडरिये के पास ढाई लाख रुपए में गिरवी रख दिया था।
 
मृतक कारकुंड के भाई सीताराम ने बताया, 'सोसाइटी ने मेरे भाई कारकुंड को हाल ही में डेढ़ लाख रुपए जमा करने का नोटिस दिया था। लेकिन वह इसे भर नहीं पा रहा था, जिससे वह परेशान था और उसने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली।'
 
उन्होंने कहा, 'नोटिस मिलने पर कारकुंड ने अपने बच्चों के सामने इस नोटिस को फाड़ दिया और कहा था कि यह कर्जा अब तुम लोग ही भरना। मैं (कारकुंड) तो परेशान हो गया हूं, आत्महत्या कर लूंगा।'
 
किसान द्वारा आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ने के बाद मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस आज ग्राम पातोड़ा पहुंची और मृतक किसान के परिजन से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया।
 
इसके बाद चिटनिस ने बताया कि कारकुंड पर सोसाइटी का 90,000 रुपए का कर्जा था। यह मुख्यमंत्री समायोजन योजना के तहत घटकर अब 34,000 रुपए रह गया है और यह रकम भी जनसहयोग एवं मंत्री के स्वेच्छा अनुदान मद द्वारा अदा करने का प्रयास किया जाएगा।
 
उन्होंने मौके पर उपस्थित सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सोहन कनास सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी पीड़ित परिवार को पात्रता अनुसार दिलाया जाए।
 
इसी बीच, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने किसान कारकुंड द्वारा गिरवी रखे बच्चे को न छुड़ा पाने के गम में आत्महत्या करने की घटना को, शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर कलंक बताया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं... पत्नी के ताने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को राहत

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

अगला लेख