Hanuman Chalisa

किसान आंदोलन : मप्र की प्रमुख थोक मंडी में सब्जियों की आवक घटी, दाम बढ़े

Webdunia
सोमवार, 4 जून 2018 (17:50 IST)
इंदौर। देशभर में 1 जून से जारी 10 दिवसीय किसान आंदोलन के चौथे दिन मध्यप्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर के थोक बाजार में सोमवार को सब्जियों की आवक घटकर आधी रह गई, नतीजतन इनके भावों में औसतन 20 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया।
 
 
स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर सब्जी मंडी के कारोबारी संघ के अध्यक्ष सुंदरदास माखीजा ने सोमवार को बताया कि आम दिनों के मुकाबले सोमवार को मंडी में 50 फीसदी माल ही आया। इससे टमाटर, भिंडी, करेला, हरी मिर्च और अन्य सब्जियों के दाम औसतन 20 फीसदी ज्यादा बोले गए। उन्होंने बताया कि सब्जियों का स्थानीय थोक बाजार आवक के मामले में उत्तरप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र पर काफी हद तक निर्भर है, क्योंकि इंदौर के आस-पास के इलाकों में फिलहाल सब्जियों की पैदावार कम हो रही है।
 
माखीजा ने बताया कि किसान आंदोलन के शुरुआती 3 दिनों में स्थानीय मंडी में आवक के मुकाबले खरीदार घटने के कारण सब्जियों के भावों में गिरावट दर्ज की गई थी। इसकी बड़ी वजह यह थी कि किसान आंदोलन से ऐन पहले खुदरा कारोबारियों और आम लोगों ने सब्जियों का पर्याप्त स्टॉक कर लिया था।
 
उन्होंने कहा कि चूंकि कारोबारियों के गोदाम और आम लोगों के घरों में सब्जियों का स्टॉक अब कम हो चुका है इसलिए उम्मीद है कि थोक बाजार में सब्जियों का कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।
आंदोलन से जुड़े कृषक संगठनों ने किसानों से अपील की है कि वे 10 जून तक चलने वाले 'ग्राम बंद' के दौरान गांवों से शहरों को फल-सब्जियों और दूध की आपूर्ति रोक दें। हालांकि मध्यप्रदेश में फिलहाल इस अपील का मिला-जुला असर नजर आ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के कई स्थानों पर फल-सब्जियों और दूध लाने ले जाने के दौरान पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई जा रही है ताकि शहरों में इन जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो।
 
आंदोलन से जुड़े संगठनों की मांगों में यह भी शामिल है कि सरकार कृषि जिंसों के साथ फल-सब्जियों और दूध का ऐसा न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करे जिससे किसानों को उत्पादन लागत का डेढ़ गुना यानी 50 प्रतिशत फायदा हो। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई क्वींस ऑन द व्हील्स को हरी झंडी, बोले स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिला बाइक राइडर्स

पाकिस्तान में खूनी मंजर: शिया समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 38 लोगों की मौत

दिल्ली से मध्यप्रदेश तक गर्मी का असर, IMD का इन राज्यों में लू अलर्ट

युद्ध का असर: रसोई गैस सिलिंडर बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव, ऑनलाइन बुकिंग में भी दिक्कत

उत्तराखंड दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, देंगे 1129.91 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

अगला लेख