Hanuman Chalisa

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले लात-घूंसे, जिला अध्यक्ष की दावेदारी को लेकर टकराव

भोपाल ब्यूरो
बुधवार, 18 जून 2025 (12:10 IST)
भोपाल। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों भोपाल में पार्टी के संगठन सृजन अभियान के शुभारंभ के मौले पर भले ही अपने भोपाल दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया हो लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसकी एक बानगी मंगलवार को राजधानी में ही देखने  को मिली, जब शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर रायशुमारी चल रही थी। दरअसल कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को राजधानी के एक निजी रेस्टोरेंट में बैठक चल रही थी इस दौरान पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। यह पूरा घटनाक्रम एआईसीसी के पर्यवेक्षक के सामने हुआ।

मंगलवार को एआईसीसी पर्यवेक्षक यशोमति ठाकुर और पार्टी के सीनियर नेता विधानसभा स्तर पर बैठकें कर जिलाध्यक्ष के दावेदारों से चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और कांग्रेस नेता साजिद अली के समर्थकों के बीच पहले बहस हुई फिर देखते ही देखते हाथपाई शुरु हो गई। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता साजिद अली के समर्थक दानिश बेग के साथ विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों ने पहले धक्कामुक्की की फिर जमकर मारपीट की। घटना के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एमपी नगर थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायती आवेदन दिए।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख