Hanuman Chalisa

कंप्यूटर बाबा पर और कसा शिकंजा, भोपाल में भी FIR

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (14:55 IST)
भोपाल/इंदौर। भाजपा सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा हासिल करने वाले कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव त्यागी पर अब राज्य की शिवराज सरकार ने ही शिकंजा कस दिया।
 
जेल में बंद बाबा के खिलाफ भोपाल में भी एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई है। इस बीच, बाबा को एक मामले में जमानत मिल गई, लेकिन उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
इससे पहले इंदौर प्रशासन ने कंप्यूटर बाबा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका अतिक्रमण हटा दिया था और उन्हें हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पंचायत सचिव के साथ बदसलूकी और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल के खिलाफ भी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। दूसरी ओर, अब भोपाल में कंप्यूटर बाबा के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। 
 
पुलिस के मुताबिक बाबा पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और दुर्व्यवहार करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप हैं। यह घटना नवंबर की बताई जा रही है, जब ग्राम जम्बूर्डी हप्सी के पंचायत सचिव श्रीराम बारोलिया (38) कम्प्यूटर बाबा को बेदखली की सूचना देने गए थे। बताया जाता है कि तब बाबा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर बारोलिया के साथ दुर्व्यवहार किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

अगला लेख