व्यापमं घोटाले में कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय पर होगी FIR

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (21:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश का बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और प्रशांत पांडे पर FIR दर्ज करने के निर्देश भोपाल की जिला कोर्ट ने दिए है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सदस्य संतोष शर्मा के दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए जिला कोर्ट ने श्यामला हिल्स थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान करने के दिए निर्देश दिए हैं।
 
कोर्ट ने पुलिस को 4 अक्टूबर को एफआईआर की कॉपी पेश करने के लिए कहा है। व्यापमं घोटाले में दिग्विजय सिंह की तरफ से कोर्ट में केस करने के बाद भाजपा विधि प्रकोष्ठ की तरह से दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये आदेश दिया। कोर्ट में आईपीसी की धारा 420, 466, 468 समेत कई धाराओं में परिवाद लगाया गया है। 
परिवाद में कांग्रेस नेताओं पर कोर्ट को गुमराह और झूठे दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाया गया है। परिवाद में कहा गया है कि सीबीआई ने अपनी जांच में पहले ही कांग्रेस के सभी आरोप को झूठा ठहरा चुकी है।
 
क्या है पूरा मामला : व्यापमं मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ भोपाल कोर्ट में केस दायर किया है। 
 
दिग्विजय सिंह की तरफ से कोर्ट में परिवाद लगाकर पेन ड्राइव की एक्सल शीट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। इसके कोर्ट में दिग्विजय की तरफ से कोर्ट में 27 हजार पन्नों में दस्तावेज पेश किए गए है। कांग्रेस का आरोप है कि व्यापंम मामले को लेकर बनाई गई
 
एक्सेल शीट में जांच के दौरान छेड़छाड़ कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नाम हटाए गए है। 
 
इस मामले को लेकर कोर्ट में दिग्विजय सिंह के बयान दर्ज हो चुके हैं। दिग्विजय सिंह के केस के बाद कोर्ट में भाजपा के विधि प्रकोष्ठ से ताल्लुक रखने वाले संतोष शर्मा ने कोर्ट में परिवाद लगाया था, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये निर्देश दिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

अगला लेख