Hanuman Chalisa

भोपाल से इंदौर आ रही चार्टर्ड बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

Webdunia
मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (17:43 IST)
भोपाल। भोपाल से इंदौर आ रही एक चार्टर्ड यात्री बस में अचानक टायर फटने से जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद उसमें आग लग गई। लेकिन यात्री तुरंत नीचे उतर जाने से कोई जनहानि नहीं हुई।


खबरों के मुताबिक, देवास के बॉबी ट्रेवल्स की बस भोपाल से इंदौर जा रही थी। सीहोर के पास जहांगीरपुरा रोड पर अचानक इस यात्री बस का टायर फट गया और जोरदार धमाका हुआ। धमाके के कारण बस में आग लग गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। आग टायर के पास से लगी होने के कारण उसने धीरे-धीरे पूरी बस को चपेट में ले लिया।

हालांकि जिस समय घटना हुई उस समय बस में ज्यादा यात्री नहीं थे और जो यात्री थे, वे तुरंत बस से नीचे उतर गए, यही कारण रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। जब यह हादसा हुआ उस समय क्षेत्र में हल्की-हल्की बारिश हो रही थी, बावजूद इसके बस ने आग पकड़ ली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख