Hanuman Chalisa

ग्वालियर के अस्पताल में आग, बाल बाल बचे 190 से अधिक मरीज

मध्यप्रदेश में ग्वालियर में अस्पताल के स्त्री रोग विभाग के ICU में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 16 मार्च 2025 (12:33 IST)
Gwalior news in hindi : मध्यप्रदेश में ग्वालियर शहर स्थित एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में शनिवार रात आग लग गई। जिसके बाद 190 से अधिक मरीजों को बचा लिया गया और और उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
 
ग्वालियर की जिलाधिकारी रुचिका चौहान ने बताया कि आग रात करीब एक बजे कमला राजा अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) के एयर-कंडीशनर में लगी। यह अस्पताल गजरा राजा मेडिकल कॉलेज का हिस्सा है।
 
चौहान ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने आईसीयू में भर्ती मरीजों को खिड़कियां तोड़कर तत्काल बाहर निकाला और उन्हें ‘सुपर स्पेशलिटी’ अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के आईसीयू और अन्य वार्ड में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी।
 
 
विज्ञप्ति में बताया गया कि आईसीयू से 13 मरीजों और अस्पताल के अन्य वार्ड से लगभग 180 मरीजों को निकालकर मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
 
अस्पताल में एक मरीज की देखरेख के लिए मौजूद उसके रिश्तेदार ने कहा कि आग लगने से अस्पताल परिसर धुएं से भर गया। वहां मौजूद कर्मियों ने सभी मरीजों को तुरंत स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। उस समय कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। फिलहाल हमारा मरीज ठीक है और उसे नयी जगह पर ले जाया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

दलाई लामा के बाद अब कश्मीर पर भी बोला चीन, पाकिस्तान के सुर में मिलाया सुर

अगला लेख