Hanuman Chalisa

इंदौर के रानीपुरा में फिर लगी आग

Webdunia
शनिवार, 20 मई 2017 (14:55 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के मुख्य बाजार रानीपुरा में आग लगने से अफरातफरी मच गई है। यह आग एक तीन मंजीला इमारत में लगी। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे बाजार में काला धूंआ छा गया। आग लगने से इमारत की ऊपरी मंजील पर लोग फंस गए।
 
भीषण अग्निकांड के दौरान यह इमारत लपटों से घिर गई और इसमें रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। यह इस इलाके में महीने भर के दौरान बड़े अग्निकांड की दूसरी घटना है।
 
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग रानीपुरा क्षेत्र में इमारत की पहली मंजिल स्थित कटलरी और प्लास्टिक के सजावटी सामान की दुकान में लगी। आग की विकराल लपटों ने देखते ही देखते इस इमारत की दो अन्य मंजिलों को भी अपनी जद में ले लिया, जहां इस दुकान का माल भरा था।
 
उन्होंने बताया कि पूरी तरह आग बुझाने में करीब चार घंटे का समय लगा। अग्निकांड में तीन मंजिला इमारत में रखा माल खाक हो गया। अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
 
रानीपुरा क्षेत्र की ही एक अन्य दुकान में अवैध तौर पर जमा आतिशबाजी से 18 अप्रैल को सामने आये भीषण अग्निकांड में आठ लोगों की मौत हो गई थी।
 
घनी बसाहट और संकरी गलियों के कारण अग्निशमन विभाग को इस इलाके में अग्निकांडों पर काबू पाने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख