Hanuman Chalisa

इंदौर में अपार्टमेंट में लगी आग में 7 लोग झुलसे

Webdunia
गुरुवार, 5 सितम्बर 2019 (10:11 IST)
इंदौर। इंदौर के जूनी इंदौर स्थित आलापुरा में एक आवासीय अपार्टमेंट में गुरुवार तड़के आग लग गई। इससे 2 बच्चों समेत 7 लोग झुलस गए। अपार्टमेंट में फंसे 14 लोगों को इस दौरान सुरक्षित बचा लिया गया।
 
फायर ब्रिगेड के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस इलाके के चार मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की शुरुआत पार्किंग क्षेत्र में रखे दोपहिया वाहनों से हुई। आग की लपटों ने देखते ही देखते अपार्टमेंट की पहली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था।
ALSO READ: बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आग, धू-धूकर जलने लगा डिब्बा, करोड़ों का नुकसान
अपार्टमेंट की सीढ़ियों तक भी लपटों के आ जाने से बहुमंजिला भवन में रह रहे परिवार फंस गए। इसी अफरा-तफरी के बीच अग्निशमन विभाग के दल ने अपार्टमेंट के बाहर और पड़ोसी इमारत से सीढ़ियां लगाकर आग में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचाया है।
 
इस बीच एमवायएच के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में 7 लोग झुलस गए हैं और उन्हें वे अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 6 वर्षीय 1 बच्ची, 10 वर्षीय 1 लड़का और 2 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में शामिल 18 वर्षीय एक किशोरी की हालत गंभीर है।
 
अधिकारियों के अनुसार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बात का संदेह है कि इस अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। इसमें 8 दोपहिया वाहन भी जलकर बर्बाद हो गए। करीब 3 घंटे के अभियान के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। (सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख