Hanuman Chalisa

हत्या के आरोपी को अदालत कक्ष में गोली मारी

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (14:25 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में तत्कालीन भारतीय जनशक्ति पार्टी के प्रादेशिक सचिव संजय झंवर की हत्या के मुख्य आरोपी गोपाल जोशी को गुरुवार दोपहर न्यायालय कक्ष में गोली मार दी गई।
 
अधिकृत जानकारी के अनुसार भारतीय जनशक्ति पार्टी के प्रादेशिक महासचिव संजय झंवर की हत्या के मुख्य आरोपी गोपाल जोशी को गुरुवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती कृष्णा परस्ते की अदालत में एक व्यक्ति द्वारा उस समय गोली मार दी गई जब वह अदालत में न्यायाधीश के समक्ष अपनी पेशी के तारतम्य में खड़ा था।
 
आरोपी रिक्शा चालक युवक जो सेंधवा की सुदामा कालोनी का निवासी बताया जा रहा है, करीब सवा बजे अचानक अदालत कक्ष में घुसा और उसने गोपाल जोशी पर तीन से चार फायर कर दिए। घटना में और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
 
गोपाल जोशी को तत्काल सेंधवा के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे एक निजी अस्पताल और फिर इंदौर रैफर किया गया। आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है।
 
बड़वानी के पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने बताया कि संजय झंवर हत्याकांड में कुल 19 आरोपियों तथा अन्य गवाहों की 12 अक्टूबर तथा 13 अक्टूबर को पेशी होना थी। सेंधवा में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।
 
आरोप है कि सेंधवा में 24 जुलाई 2008 को गोपाल जोशी तथा अन्य लोगों ने संजय झंवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोपाल को लगता था कि उसके भाई नितिन उर्फ टिल्लू जोशी की हत्या में संजय झंवर का हाथ है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है जो गोपाल जोशी के कहने पर सेंधवा के भाजपा नेता संजय यादव की हत्या की योजना बना रहे थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

जैश सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर हमला, ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, US-इजराइल की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव

कुपवाड़ा में सेना यूनिट के अंदर फायरिंग, 3 जवान घायल, जांच में जुटी सेना

Rule Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 10 नियम जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी पर डालेंगे असर, जानना है जरूरी

Naxal Free India : लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

अगला लेख