suvichar

कूनो में खुले जंगल में छोड़े गए पांच चीते, सीएम मोहन यादव ने बताया गौरव का क्षण

विकास सिंह
सोमवार, 17 मार्च 2025 (19:24 IST)
भोपाल। चीता स्टेट मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित राष्ट्रीय कूनो उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता "गामिनी" और उसके चार शावकों को बाड़े से मुक्त कर राष्ट्रीय उद्यान में खुले में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि  मध्यप्रदेश पर्यटन के लिए एक और गौरव का क्षण आया है; आज कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी और उसके चार शावकों को बड़े बाड़े से सफलतापूर्वक कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल खजूरी वन क्षेत्र में रिलीज किया गया है। कूनो के जंगल में अब कुल 17 चीतों के स्वच्छंद विचरण से वहां आने वाले पर्यटक सफारी यात्रा के दौरान चीतों के विचरण को देख और अधिक रोमांचक होंगे।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरा एशिया से विलुप्त हो चुके चीतों के लिए मां का आंचल बन चुकी है, यहां चीते रफ्तार भी भर रहे हैं और अपना कुनबा भी लगातार बढ़ा रहे हैं। मध्यप्रदेश आने वाली पीढ़ियों के लिए वन्य जीवन को सहेजकर रखने एवं जैव-विविधता के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। इससे पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और चंबल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था समग्र रूप से सशक्त होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

जेवर एयरपोर्ट बनेगा UP की अर्थव्यवस्था का गेमचेंजर: 1 ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य को देगा रफ्तार, रोजगार और निवेश में बड़ा उछाल

UP में गो-आश्रय स्थलों की हाईटेक निगरानी: 5446 केंद्रों पर 7592 CCTV कैमरे, 56 जिलों में कंट्रोल रूम एक्टिव

राजकोट पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित

केरल के CM विजयन का राहुल पर पलटवार, बोले- वे अनुभव से नहीं सीखते... भाजपा की बी टीम है कांग्रेस

LPG संकट का तोड़, गुजरात बनास डेयरी के प्लांट में रोज बनता है 1800 KG बायोगैस, 15 राज्य अपनाएंगे यह मॉडल

अगला लेख