Hanuman Chalisa

Live : मध्यप्रदेश में बाढ़ से भयावह हालात, राहत कार्य में जुटी सेना, CM ने किया हवाई सर्वेक्षण

Webdunia
रविवार, 30 अगस्त 2020 (13:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश ‌में भीषण‌ बाढ़ के‌ बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात कर उन्हें बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया है। बालाघाट के कुल्मी गांव के तीनों लोगों को अब एयरलिफ्ट कर लिया गया है। लगातार हुई बारिश से प्रदेश के 411 गांव  प्रभावित हुए हैं। नर्मदा ने 1999 की बाढ़ के रिकॉर्ड तोड़े हैं। प्रदेश में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।मध्यप्रदेश में बाढ़ के हालातों पर पल-पल का अपडेट- 
 
 

02:38 PM, 30th Aug
पिछले 3 दिन से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते सीहोर जिले के आष्टा इलाके में रविवार को एक मकान के अचानक ढह जाने से 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे तीन लोगों को बचा लिया गया है।

02:31 PM, 30th Aug
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी नागरिक धैर्य बनाए रखें, हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। प्रशासन पूरी तत्परता एवं सजगता से बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास में लगा है।

02:26 PM, 30th Aug
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के 12 से अधिक जिले व 400 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ ने प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित किया है। लोगों का भारी नुकसान हुआ है।
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से चर्चा कर प्रभावित इलाक़ों में आपदा, राहत व बचाव के कार्य में तेजी लाने के लिए निवेदन किया है। डूब प्रभावित व निचले बसे इलाक़ों में विशेष ध्यान दिया जाए। कमलनाथ ट्‍वीट कर कांग्रेसजनों से भी अपील की है कि प्रशासन की टीम के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों में मदद करें। 

02:00 PM, 30th Aug
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की जान बचाना रही है और राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद नुकसान इत्यादि का सर्वेक्षण किया जाएगा। सरकार प्रभावितों का पूरी ताकत के साथ पुनर्वास करेगी।

01:53 PM, 30th Aug
चौहान ने कहा कि पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश का क्रम आज राज्य दक्षिण और पूर्वी हिस्से में थम गया है, जिससे इन इलाकों में थोड़ी राहत है, लेकिन बारिश वाला यह सिस्टम राज्य के पश्चिमी हिस्से में पहुंच गया है, इसलिए अब को और अधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

01:51 PM, 30th Aug
मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तक बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन और आसपास के जिले हैं। इन सभी जिलों में से लगभग 8000 लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

12:35 PM, 30th Aug
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले के नेमावर, हरदा, होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ के हालातों की जानकारी ली।

09:50 AM, 30th Aug
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा- हमने बांध से भी पानी का डिस्चार्ज कम किया है लेकिन अभी भी बारिश की संभावना है। यथासंभव हम राहत शिविरों में सारी व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे हैं। 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। अब तक 7000 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। 

09:37 AM, 30th Aug
सीहोर जिले के नरेला में बाढ़ के बीच पेड़ पर बैठे हुए 5 लोगों सुरक्षित निकाला गया। रायसेन के भौंती गांव में एयरफोर्स ने ऑपरेशन शुरू किया।

09:14 AM, 30th Aug

09:13 AM, 30th Aug
शाजापुर में क्षेत्र में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति।

09:13 AM, 30th Aug
रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग 8000 लोग बचाए गए हैं, उन्हें सुरक्षित कैंपों में  पहुंचाया गया है।

09:12 AM, 30th Aug
सेना ने सुबह से एयरलिफ्ट करने का ऑपरेशन शुरू किया है। 5 हेलीकॉप्टर सेना ने भेजे हैं।

09:12 AM, 30th Aug
प्रदेश के 411 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। नर्मदा ने 1999 की बाढ़ के रिकॉर्ड तोड़े हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख