Hanuman Chalisa

नाचते-नाचते फॉरेंसिक एक्सपर्ट की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Webdunia
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (16:44 IST)
भोपाल।  'आनंद' फिल्म का यह डायलॉग कि 'जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में है, उसे कोई नहीं रोक सकता' तो आप सबने सुना ही होगा, लेकिन मौत कब किसे ले जाए पता ही नहीं चलता। भोपाल के सीनियर और मशहूर डॉक्टर सीएस जैन की भी मौत तब हो गई जब वे अपने पुराने साथियों के साथ फ्लोर पर डांस कर रहे थे। खुशी के पल कब गम में तब्दील हो गए, लोगों को पता ही नहीं चला। जिसने भी यह देखा और सुना वह हक्का-बक्का रह गया।
 
भोपाल के एक बड़े होटल में पुराने डॉक्टर्स का एक मिलन समारोह चल रहा था। पार्टी में उस वक्त हृदयरोग विशेषज्ञ सहित कई विभागों के 50 से ज्यादा सीनियर डॉक्टर मौजूद थे। इसी दौरान एक वाकया ऐसा हुआ जब जश्न के दौरान अपने साथियों के बीच हंसते, नाचते डॉक्टर को दिल का दौरा पड़ा। वह डांस करते-करते जमीन पर गिर गए और उनका प्राण पखेरू उड़ गए।
 
डॉ. जैन को डांस करते वक्त दिल का दौरा पड़ा और वे वहीं गिर पड़े। उन्हें या किसी अन्य साथी चिकित्सक को शायद तब एक पल को भी अहसास नहीं होगा कि ऐसी कुछ अनहोनी घटना होने वाली है। डॉ. जैन के परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूटा है, लेकिन अचानक अपने साथी को इस तरह खो देने से साथी डॉक्टर भी सदमे में हैं। डॉ. जैन की 2 बेटियां हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख