Hanuman Chalisa

बुधनी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री दीपक जोशी की भाजपा में वापसी, 4 दिन पहले कांग्रेस के लिए किया था प्रचार

विकास सिंह
गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (17:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधनी उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस का साथ छोड़कर एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए है। गुरुवार को बुधनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान दीपक जोश ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंहं के सामने दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दिलचस्प बात यह है कि दीपक जोशी चार दिन पहले ही बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में चुनावी जनसभा की थी।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल- पिछले साल मध्यप्रदेशस विधानसभा चुनाव के समय 22 जुलाई 2023 को दीपक जोशी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। खास बात यह थी कि कांग्रेस में शामिल होने के साथ दीपक जोशी ने बुधनी से तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी से चुनाव लड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था  कि शिवराज सिंहं चौहान और उन्होंने समकालीन राजनीति में काम  किया है और वह उनके दांवपेंच को अच्छी तरह जानते है और कार्यकर्ताओं और जनता के दम पर उनको चुनाव में हराएंगे। हलांकि कांग्रेस ने दीपक जोशी को टिकट नहीं दिया था।

दीपक जोशी ने भाजपा छोड़ने का कारण बताते हुए कहा था कि कि पिता को सम्मान नहीं मिलने के कारण व्यथित होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। दीपक जोशी ने कहा था  कि उनकी पिता ने उनको विरासत में ईमानदारी थी लेकिन जिस प्रकार से पिछले कुछ समय से संगठन और सरकार में भ्रष्टाचार और बंदरबांट का मामला चल रहा है उससे दुखी होकर वह पार्टी छोड़ने का निर्णय ले रहे है। उन्होंने कहा कि पिता के सम्मान के लिए वह पिछले ढाई सालों से आवाज उठा रहे थे लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी एक नहीं सुनी।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या फिर बनेगी मोदी सरकार, बहुमत को छू पाएगा NDA, INDIA गठबंधन को मिलेगी कितनी सीटें

Ajit Pawar plane crash : बारामती हादसे का सच बताएगा Black box, दिल्ली से शुरू हुई बड़ी कार्रवाई, जांच में जुटी AAIB

HAL और रूस के बीच 'सुखोई सुपरजेट-100' के लिए समझौता, Civil Aviation में देश को कैसे होगा फायदा

मिडिल ईस्ट में कभी भी छिड़ सकती है जंग! ईरान ने अमेरिका को ललकारा- 'हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं'

USS Abraham Lincoln की तैनाती से क्यों कांप रहा है मिडिल ईस्ट? ईरान ने उतारा 'शहीद बगेरी' ड्रोन कैरियर

सभी देखें

नवीनतम

Budget 2026 : क्या सस्ती होंगी EV कारें, ऑटो इंडस्ट्री की उम्मीदों को कैसे पूरा कर पाएंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

अजित पवार के करीबी का खुलासा, जल्द करने वाले थे NCP के दोनों गुटों का विलय

एक्टिवेट हुआ कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट, फैंस का सवाल- क्यों हुआ था बंद?

LIVE: ट्रंप की धमकी, कनाडा पर लगा सकते हैं 50 फीसदी टैरिफ

सुंदरबन से बैंकॉक तक, क्यों धंस रही हैं डेल्टा पर बसी जगहें?

अगला लेख