Hanuman Chalisa

पुलिसकर्मी की बेटी गैंगरेप की शिकार, FIR के लिए घंटों भटकती रही

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (12:33 IST)
भोपाल। पुलिस विभाग में कितनी अंधेरगर्दी है, यह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देखने को मिला, जब गैंगरेप की शिकार एक लड़की को एफआईआर के लिए घंटों इधर से उधर भटकना पड़ा। पीड़िता एक पुलिसकर्मी की बेटी है। 
 
पीड़िता ने दिखाई बहादुरी, खुद ही आरोपी को धर दबोचा : प्राप्त जानकारी के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा अपने पुलिसकर्मी माता-पिता के साथ रिपोर्ट लिखवाने थाने दर थाने भटकती रही। जब कोई मदद नहीं मिली तो पीड़िता अपनी मां के साथ दरिंदों को ढूंढने उनके संभावित ठिकानों पर जा पहुंची। एक आरोपी को दोनों ने दबोच लिया और उसे दबोच लिया और घसीटते हुए थाने जा पहुंची। 
 
इन अफसरों ने की लापरवाही: जब पीड़िता घटना के बाद रात को किसी तरह आरपीएफ हबीबगंज थाने पहुंची और फोन कर पिता को घटना की दी। पिता उसे घर ले गए और अगले दिन फिर एमपी नगर थाने लेकर आए। थाने पर सब इंस्पेक्टर रामनाथ टेकाम ने शिकायत दर्ज नहीं की और घटनास्थल देखने के बाद हबीबगंज थाने भेज दिया। यहां से भी पीड़िता को हबीबगंज जीआरपी थाने भेज दिया गया। 
 
पुलिस मुख्‍यालय ने पीड़िता को तत्काल मदद नहीं करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है। इस मामले में एमपी नगर थाने सब इंस्पेक्टर टेकाम व जीआरपी टीआई मोहित सक्सेना की लापरवाही सामने आई है। 

तीन टीआई पर गिरी गाज: इस मामले में सख्ती करते हुए सरकार ने तीन टाई तथा एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। एमपी नगर के सीएसपी कुलवंत सिंह को हटाकर पीएचक्यू में अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

अगला लेख