Hanuman Chalisa

बजरंग बली को लेकर सियासी बयानबाजी पर चढ़ीं संत समुदाय की त्योरियां

Webdunia
सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (21:30 IST)
इंदौर। बजरंग बली की जाति-धर्म को लेकर दिनोदिन बढ़ती सियासी बहस पर कुपित संत समुदाय का कहना है कि भगवान शंकर के अवतार माने जाने वाले गदाधारी हिन्दू देवता के बारे में अनर्गल टिप्पणियां बंद होनी चाहिए।
 
 
साधु-संतों के 13 अखाड़ों की शीर्ष संस्था अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्रगिरि ने सोमवार को कहा कि जो अज्ञानी राजनेता बजरंग बली की जाति-धर्म को लेकर अनुचित बयानबाजी कर रहे हैं, वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए, क्योंकि हनुमान भगवान शंकर के रुद्रावतार हैं। भगवान को जातियों में नहीं बांटा जा सकता। उचित होगा कि अब इस सिलसिले में सियासी बयानबाजी बंद कर दी जाए।
 
इस बीच भगवान हनुमान को कथित रूप से दलित बताकर विवादास्पद बयानबाजी की शुरुआत करने वाले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कम्प्यूटर बाबा ने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने बजरंग बली को लेकर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी पर माफी नहीं मांगी तो संत समुदाय उनके खिलाफ मोर्चा खोल देगा।

कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि भगवान हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर योगी आदित्यनाथ ने हद पार कर दी है। उन्हें बजरंग बली के साथ सनातन हिन्दू धर्म के मतावलंबियों से भी माफी मांगनी चाहिए, वरना हम उनके विरुद्ध अदालत की शरण में जाएंगे। संत समुदाय उनके खिलाफ आंदोलन और अनशन करेगा, सो अलग।
 
तीसरे लिंग के साधु-संतों के किन्नर अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने भी बजरंग बली की जाति-धर्म को लेकर सियासी बयानबाजी पर नाराजगी जताई है। त्रिपाठी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक बात है कि राजनेता अपनी दुकान चलाने के लिए बजरंग बली पर लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। देवी-देवताओं को राजनीति से परे रखा जाना चाहिए, क्योंकि ईश्वर के अवतारों की कोई जाति नहीं होती।
 
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में भाजपा के विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब हनुमान को कथित रूप से मुसलमान करार दे चुके हैं, तो इसी सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार के काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बजरंग बली को कथित तौर पर जाट बताया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने बजरंग बली की जाति को लेकर जारी बहस में शामिल होते हुए भगवान हनुमान को कथित रूप से गोंड बताया है। इनके अलावा कुछ अन्य राजनेताओं ने भी हनुमान की जाति पर टिप्पणी की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार

MP में जल्द लागू होगा UCC! CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले होगी शुरुआत

Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

अगला लेख