Hanuman Chalisa

बिजली अधिकारियों की प्रताड़ना से किसान की मौत

कीर्ति राजेश चौरसिया
बुधवार, 20 नवंबर 2019 (10:13 IST)
खंडवा। मध्यप्रदेश में किसानों का बिल माफ करने का वादा लेकर सत्ता में आई कांग्रेसी सरकार अपने अधिकारियों पर अंकुश नहीं रख पा रही है। मप्र विद्युत वितरण कंपनी के अफसर खेतों में पहुंचकर किसानों के पानी के मोटर पंप निकालकर ले जा रहे हैं। बिजली बिल जमा नहीं होने की दशा में किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें आ रही हैं।
ALSO READ: प्रियंका गांधी का 'अधमरा' किसान भाग खड़ा हुआ, उड़ी खिल्ली
ऐसा ही एक मामला खंडवा में सामने आया है। यहां वितरण कंपनी के अधिकारी की प्रताड़ना से एक किसान की मौत हो गई। खंडवा के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। खंडवा जिले के छैगांवमाखन के किसान जयपाल सिंह की शिकायत है कि बिजली के बिल भरे जाने के बावजूद अधिकारी खेतों में पहुंचकर कुएं से मोटर पंप निकालकर ले जा रहे हैं।
किसान जयपाल सिंह के मुताबिक उसके भाई की पानी की मोटर पंप जब्त करने पर उसे उल्टियां होने लगीं और वह सदमे में आया तथा उसकी मौत हो गई। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि बिजली के बिल जमा करने के बावजूद उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं तथा इससे किसान प्रताड़ित हो रहे हैं। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख