गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का राहुल पर निशाना, कहां से लाते हैं इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा...

विकास सिंह
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (15:07 IST)
हाथरस केस को लेकर देश में राजनीति अपने उफान पर है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर होने के बाद अब भाजपा कांग्रेस पर पलटवार करने से कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इस कड़ी में नया नाम मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का जुड़ गया है जिन्होंने हाथरस को संयोग नहीं प्रयोग बताते हुए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।

मीडिया से बातचीत में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि "कांग्रेस का हाथ दंगाईयों के साथ है और देश तोड़ने वाली ताकतों के साथ हमेशा कांग्रेस खड़ी दिखाई दी है। भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह, भारत की बर्बादी तक जंग हमारी जारी रहेगी,अफजल हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा कहने वालों लोगों से मिलने वाले सबसे पहले व्यक्ति राहुल गांधी थे, वहीं राहुल गांधी का हाथरस कनेक्शन निकला है। वह व्यक्ति स्पष्ट कह रहा है कि दंगे करवा देंगे फि राहुल गांधी आएंगे"।  

वहीं राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दस दिन में कर्जमाफ, 15 मिनट में चीन साफ मैं तो उस गुरु को नमन कर रहा हूं जिसने इनको पढ़ाया है,इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा लाते कहां से है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

अगला लेख