Hanuman Chalisa

गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों से झुलसा मध्यप्रदेश, खरगोन में पारा 45 डिग्री के पार

Webdunia
रविवार, 14 अप्रैल 2019 (20:24 IST)
भोपाल। सूरज के तीखे तेवर और गर्म हवाओं के थपेड़ों से मध्यप्रदेश के अधिकांश शहर झुलसने लगे हैं। खरगोन,  छिंदवाड़ा और होशंगाबाद में लू चल रही है। खरगोन 45.5 डिग्री के साथ रविवार को भी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां गत चार दिनों से लू का प्रभाव है। रविवार को होशंगाबाद में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए और पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में भोपाल में आंधी, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
 
राजधानी भोपाल में भी लू के हालात बने हुए है। यहां कल के मुकाबले पारा कुछ और उछला और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम भी 24 डिग्री सेल्सियस अंकित हुआ। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।
 
हवा का चक्रवात फेंक रहा है गर्म हवा : मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक मध्यप्रदेश के सेंट्रल के पास ऊपरी हवा का एक चक्रवात बना हुआ है, जो गर्म हवा बाहर फेंक रहा है। इससे रविवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल इससे राहत की उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तेज होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
 
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरआर त्रिपाठी ने बताया कि धार में तेज गर्मी के उपरांत शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तरप्रदेश में ऊपरी हवाओं में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है और एक द्रोणिका पूर्वी उत्तरप्रदेश से मध्यप्रदेश होते हुए पश्चिमी विदर्भ तक जा रही है, इससे प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती है।
 
चल सकती है धूलभरी आंधी : विभागीय प्रवक्ता के अनुसार अगले चौबीस घंटों दौरान रीवा एवं इंदौर संभागों के जिलों तथा रतलाम, उज्जैन, देवास, सीहोर एवं रायसेन जिलों में गरज- चमक के साथ कहीं-कहीं बौछारें पड़ने और धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। इसी के साथ उज्जैन, इंदौर, सागर, होशंगाबाद, एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने का अनुमान है। भोपाल में भी अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है। (file photo)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख