Hanuman Chalisa

MP में सितंबर में बारिश ‍का सितम, सामान्य से 33 फीसदी अधिक, 4 जिलों में सामान्य से दोगुनी

विकास सिंह
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (22:15 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में कई जिलों में लगातार जारी भारी बारिश के चलते सितंबर का महीना लोगों पर सितम ढा रहा है। बारिश के चलते प्रदेश के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ और बारिश के चलते हुई हादसों में अब तक प्रदेश में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है वहीं हजारों की तदाद में अब तक लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। प्रदेश के मंदसौर, नीमच धार,बड़वानी,रायसेन,होशंगाबाद और राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में लगातार बारिश से हालात दिन प्रतिदि खराब होते जा रहे है। 
 
3 जिलों में सामान्य से 100 फीसदी अधिक बारिश – मध्य प्रदेश में बारिश के सीजन में अब तक सबसे अधिक बारिश मंदसौर,आगर-मालवा और नीमच में रिकॉर्ड की गई है। मंदसौर मे सामान्य से 143 फीसदी अधिक, आगर-मालवा में 115 फीसदी और नीमच में 105 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। मंदसौर में बारिश से हुई तबाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां पर बारिश का सामान्य आंकड़ा 737.2 मिमी है लेकिन अब तक जिले में 1789.6 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है जोकि सामान्य से 143 फीसदी अधिक है।
 
भोपाल में बारिश से हाल बेहाल - राजधानी भोपाल में भी बारिश अब 2006 का अपना रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर आकर खड़ी हो गई है। राजधानी में अब तक सामान्य से 86 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। भोपाल में बारिश का सामान्य आंकड़ा 892.4 मिमी है जबकि अब तक 1653.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।    
प्रदेश में सामान्य से 33 फीसदी अधिक बारिश – भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक अब तक मध्य प्रदेश में बारिश सामान्य से 33 से अधिक बारिश हो चुकी है। पूरे प्रदेश में अब तक 1164.7 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 873.7 मिमी है। अब प्रदेश में सबसे अधिक बारिश मंदसौर जिले में दर्ज की गई है। मंदसौर में अब तक सामान्य से 143 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है तो सीधी जिले में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
 
22 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट – मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के 10 में अति भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उज्जैन,नीमच, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर,आगर,राजगढ़,धार, झाबुआ और अलीराजपुर में अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिल देवास,सीहोर,इंदौर,अशोकनगर,मुरैना,गुना,शिवपुरी,खरगौन,बड़वानी, खंडवा,श्योपुरकला और बुराहनपुर में भारी की संभावना जताई है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को कैबिनेट मंजूरी, चारबाग से वसंतकुंज तक बढ़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

अगला लेख