Dharma Sangrah

मप्र के नौगांव में सबसे अधिक 48 डिग्री तापमान, देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान

Webdunia
शुक्रवार, 13 मई 2022 (23:11 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित नौगांव में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही राजस्थान के बाड़मेर और गंगानगर के 48.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के बाद यह देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा।
 
मौसम विभाग (आईएमडी) के पीके साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश में छतरपुर के नौगांव और खजुराहो एवं रायगढ़ जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कि भोपाल, ग्वालियर, गुना, शाजापुर, सागर, दामोह, सतना, खंडवा और खरगोन में भी ‘लू’ का प्रकोप है।
 
भोपाल में 45.1 ‍डिग्री : साहा ने बताया कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.1 डिग्री (सामान्य से चार डिग्री अधिक), 43.2 डिग्री (सामान्य से तीन डिग्री अधिक), 43.0 डिग्री (सामान्य से दो डिग्री अधिक) और 46 डिग्री (सामान्य से 5 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि सिवनी, बालाघाट और मंडला जिलों के छिटपुट इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है जबकि राज्य के बाकी 49 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। साहा ने बताया कि यह पूर्वानुमान शनिवार सुबह तक के लिए है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश और उसके पड़ोस के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

श्रीनगर में पुलिस थाने के पास विस्फोट, धमाके से कई गाड़ियों में लगी आग

'लोकल से ग्लोबल' बन रही PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बनारसी सिल्क की कारीगरी

AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनाव

बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत पर योगी सरकार का खास ध्यान, भरे जाएंगे आंगनवाड़ी सहायिकाओं के खाली पद

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा

अगला लेख