Hanuman Chalisa

इंदौर में 2 'हुक्का' संचालकों के खिलाफ केस

Webdunia
बुधवार, 21 दिसंबर 2016 (22:53 IST)
इंदौर। जिला प्रशासन के प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए अपने ग्राहकों को हुक्का पिलाने पर बुधवार को यहां दो कैफे संचालकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया गया।
 
अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अनिल बनवारिया ने बताया कि शहर के मधुमिलन चौराहे के पास एक कैफे चलाने वाले सन्नी परियानी और कमल राजदेव के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। 
 
उन्होंने बताया, हमारे तलाशी अभियान के दौरान पाया गया कि इस कैफे में ग्राहकों को हुक्का पिलाया जा रहा है। इस पर दोनों कैफे संचालकों को बाकायदा चेतावनी भी दी गई। लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर अपने ग्राहकों को हुक्का पिलाना जारी रखा।
 
जिला प्रशासन ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत हुक्का बारों और शीशा लाउंजों के संचालन पर मई 2011 से रोक लगा रखी है। यह कदम स्वास्थ्य विभाग की उस जांच रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है, जिसमें इन केंद्रों से युवाओं की सेहत और शहर के माहौल पर बुरे असर की पुष्टि हुई थी। 
 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हुक्का पीने समेत किसी भी किस्म के धूम्रपान से फेफड़ों और धमनियों को नुकसान पहुंचता है, जिससे कई बीमारियां होने की आशंका रहती है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

LIVE: राहुल गांधी का दावा, और महंगा होगा पेट्रोल डीजल

अगला लेख