इंदौर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फिर किया देश में नाम रोशन, 187 अंकों के साथ रहा प्रथम

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (12:01 IST)
महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava) व आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह (Harshika Singh) के निर्देशानुसार इंदौर शहर में स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता व पर्यावरण संरक्षण में सुधार हेतु नगर निगम, इंदौर द्वारा किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप इंदौर की वायु गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है जिसके तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण (Pollution Control Board) बोर्ड द्वारा स्वच्छता वायु सर्वेक्षण 2023 की जारी रैंकिंग (10 लाख आबादी से ऊपर शहरों में इंदौर) 187 अंकों के साथ इंदौर प्रथम स्थान पर रहा।
 
महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्वच्छता वायु सर्वेक्षण 2023 की जारी रैंकिंग मैं इंदौर प्रथम स्थान रहने पर इंदौरवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं तथा नागरिकों द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार में निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों में दिए गए सहयोग के लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
 
इंदौर नगर निगम द्वारा वायु प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु की गईं विभिन्न गतिविधियां-
 
1. सड़कों की मैकेनाइज्ड स्वीपिंग पद्धति से निरंतर सफाई जिससे धूल के कण वातावरण में मिलने से रोकने में मदद मिलती है।
2. निर्माण एवं विद्यवंश अपशिष्ट का संग्रहण व निपटान एवं परिवहन हेतु सभी वाहनों को तारपोलिन से ढककर ले जाना अनिवार्य किया।
3. सभी कंस्ट्रक्शन साइट्स पर ग्रीन नेट से कवर करना अनिवार्य किया।
4. पारंपरिक कोयले व लकड़ी से जलने वाले तंदूर पर नियंत्रण कर उनके स्वच्छ/ग्रीन ईंधन से परिवर्तित किया।
5. विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम जैसे कि 'रेड लाइट on इंजन off' व 'भट्टी free मार्केट' का संचालन कर आमजन को वायु प्रदूषण के प्रभावों के प्रति जागृत किया।
6. निर्माण सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों को शहर सीमा में रात के समय आवागमन हेतु प्रेरित किया गया।
 
इसके साथ ही नगर निगम इंदौर द्वारा इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता सुधार हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है तथा वायु गुणवत्ता सुधार हेतु कार्य निरंतर जारी रहेगा।
 
Edited by : Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

लोकमाता अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महिला कल्याण के लिए संकल्पित सरकार

आखिर क्यों इस मजहब लोग बड़ी संख्या में त्याग रहे हैं अपना धर्म, चौंकाने वाली है वजह

क्यों पाकिस्तान की गंगा है सिंधु नदी, जानिए पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में क्या है रोल

LIVE: पीएम मोदी बोले, अगर हर भारतीय विकसित होता है, तब भारत भी विकसित

मोबाइल पर तेज आवाज में बजा रहा था गाना, रोकने पर गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब

अगला लेख