Hanuman Chalisa

इंदौर बस हादसा : आरटीओ पर गिरी गाज, शिवराज ने हटाया

Webdunia
रविवार, 7 जनवरी 2018 (14:57 IST)
इंदौर। डीपीएस स्कूल बस हादसे में मृत बच्चे के परिजनों से मिलने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर आरटीओ एमपी सिंह को हटाने के आदेश दिया है। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने स्कूल पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। 

शिवराज ने घायल छात्रों से कहा कि इंदौर आरटीओ एमपी सिंह को हटाने और पूरे हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामले में 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने बताया कि आगे इस प्रकार के हादसे नहीं हो, इसके लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं, 15 साल से ज्यादा पुरानी बसें स्कूलों में अटैच नहीं हो पाएंगी।
 
हादसे के तीन दिन बाद पहुंचने पर मुख्‍यमंत्री को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अभी तक स्कूल पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई है।
 
सीएम जब हरमीत कौर के घर पहुंचे तो परिजनों ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल केवल फीस लेती है, टीचर्स की कोई जिम्मेदारी नहीं है। ये स्कूल बंद होना चाहिए। ऑटो वाले 10 बच्चे बैठाते हैं, ट्रैफिक वाले रोड पर बसें तेजी से चलती हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाया, कहा चारों परिवार का एक उठावना बैठक करवाएं, जहां पूरा इंदौर श्रद्धांजलि देना चाहता है। परिजनों ने कहा कि प्रिंसिपल और स्कूल किसी लायक नहीं है।
 
इसके बाद मुख्यमंत्री घायल बच्चों से मिलने बॉम्बे अस्पताल गए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल से निकलने के बाद कहा कि कहा कि दुर्घटना की न्यायिक जांच एक आईएएस स्तर के अधिकारी से करवाई जा रही है। इसकी रिपोर्ट 15 दिन के अंदर आ जाएगी। इसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 15 साल से पुरानी बसें स्कूल बसों के रूप में इस्तेमाल नहीं होगी।

इंदौर में शुक्रवार को हुए एक भीषण हादसे में दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक बस डिवाइडर तोड़ कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई थी। हादसे में चार मासूम बच्चों और बस के चालक राहुल की मौत हो गई थी। बस में सवार आठ अन्य छात्र सहित बस का सहचालक गंभीर घायल हैं।
 
मामले में कनाड़िया थाना पुलिस ने मृत चालक सहित अन्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

तुम हमें खून दो, हम तुम्‍हें VIP दर्शन देंगे, ओंकारेश्‍वर में दर्शन के लिए अनोखी पहल, रक्‍तदान करो और कतार से बचो

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उम्र और बीमारी का हवाला भी नहीं आया काम, जमानत से इनकार

'जो जय श्रीराम बोलने पर लाठी चलाते थे, वही आज अयोध्या जाने की बात कर रहे हैं', CM योगी का बड़ा हमला

गुजरात में अफसरों के बंगलों पर चला बुलडोजर, नर्मदा जिला प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Weather Update : 22 राज्यों में पहुंचा मानसून, असम और अरुणाचल में बाढ़ जैसे हालात, मुंबई में भारी बारिश

अगला लेख