मोदी का शिवराज पर भरोसा कायम, इकबाल सिंह बैंस को मुख्य सचिव पद पर मिला एक्सटेंशन

वेबू
बुधवार, 30 नवंबर 2022 (14:42 IST)
मध्यप्रदेश में लंबे समय से नए मुख्य सचिव को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए आज मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को 6 महीने का एक्सटेंशन मिल ही गया। मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का 6 महीने का एक्सटेंशन के एक नहीं कई सियासी मायने है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद विश्वस्त माने जाने वाले इकबाल सिंह बैंस का प्रदेश में मुख्य सचिव के तौर पर 6 महीने का मिला एक्सटेंशन एक तरह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय नेतृत्व की तऱफ से चुनावी साल में फ्री हैंड मिलने का साफ संकेत माना जा रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी साल में नया मुख्य सचिव नहीं चाहते थे और उन्होंने अपनी इस मंशा से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत भी करा दिया था।

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर इकबाल सिंह बैंस को अगले 6 महीने का एकसटेंशन मिलना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनावी साल में और मजबूत बनाता है। ऐसे मे जब मध्यप्रदेश में गुजरात चुनाव के बाद किसी बड़े सियासी उठापटक की अटकलें लगाई जा रही थी, अब मुख्य सचिव के पद पर शिवराज के पंसद के अफसर को 6 महीने का एक्सटेंशन मिलना, उन अटकलों पर एक तरह से विराम लगाता है।

मुख्यमंत्री शिवराज के पंसदीदा अफसर को प्रधानमंत्री सचिवालय की ओर से चुनावी साल में 6 महीने का एकसटेंशन मिलना यह भी बताता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा भरोसा है। ऐसे में अब जब इकबाल सिंह बैंस को 6 महीने का एक्सटेंशन मिल गया तब आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कुछ बड़े फैसले लेकर सभी को चौंका सकते है।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की छवि एक सख्त प्रशासक की है। अकसर कैबिनेट की बैठक में इकबाल सिंह बैंस की सख्त प्रशासक की छवि देखी जाती रही है और उनके वीटो के कारण कई विभागों के प्रस्ताव को रोका ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

पिछले दिनों में शिवराज कैबिनेट में सिंधिया खेमे से आने वाले सीनियर मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने तो सीधे मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को निरकुंश बताकर सीधे उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। शिवराज कैबिनेट के कई दिग्गज मंत्री भी इकबाल सिंह बैंस को नापंसद करते है और गाहे बगाहे वह अपनी पीड़ा जाहिर भी करते रहे है लेकिन इकबाल सिंह बैंस अपने फैसलों पर पूरी तरह अडिग रहे। वहीं अपनी ही कैबिनेट के मंत्रियों के विऱोध के बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने इस भरोसमंद अफसर के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े रहे।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कई लोकप्रिय योजनाओं का श्रेय इकबाल सिंह बैंस को जाता है। मध्यप्रदेश मे लोक सेवा गारंटी कानून और आनंद विभाग की स्थापना का श्रेय भी इकबाल सिंह बैंस को जाता है। इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कई ड्रीम प्रोजेक्ट के पीछे भी इकबाल सिंह बैंस की प्रमुख भूमिका रही है। सीहोर और भोपाल कलेक्टर रहते हुए इकबाल सिंह बैंस मुख्यमंत्री शिवराज के सबसे भरोसेमंद औऱ विश्वासपात्र अफसरों की श्रेणी में सबसे उपर है। सीहोर, खंडवा, गुना और भोपाल कलेक्टर के साथ कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, विमानन,  आबकारी आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे विभागों में इकबाल सिंह बैंस अपनी प्राशसनिक क्षमता को लोहा मनवा चुके है।

प्रदेश में नए मुख्य सचिव की दौड़ में सीनियर आईएएस अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान का नाम शामिल था लेकिन इकबाल सिंह बैंस को छह महीने का एकसटेंशन देकर केंद्रीय नेतृत्व ने चुनावी साल में मध्यप्रदेश में किसी बड़े फेरबदल की अटकलों पर पानी फेर दिया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 3 बच्चों समेत 30 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंटों की मदद से की थी भारत में घुसपैठ

BSF ने तबाह कर दी थीं पाकिस्तान की 118 अग्रिम चौकियां

फिर बढ़ा भारत का सरकारी खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार हुआ 692.72 अरब डॉलर

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

अगला लेख