Hanuman Chalisa

'महाराज' को सताया बुढ़ापा!, ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान, जवान दिखता हूं लेकिन बुढ़ापे की तरफ जा रहा हूं

दिग्विजय का तंज, आदमी उतना ही बूढ़ा होता है, जितना वो महूसस करता है

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 21 मई 2022 (13:16 IST)
भोपाल। अपनी अलग स्टाइल की राजनीति के जाने पहचाने जाने वाले मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता और मोदी सरकार में युवा चेहरे को तौर पर गिने जाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गिनती राजनीति के युवा चेहरा के तौर पर होती है। मध्यप्रदेश की राजनीति में भी युवाओं के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा क्रेज है और वह युवाओं में खासा लोकप्रिय भी है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सिंधिया अपनी इस छवि को भुनाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते है। 
 
वहीं अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी बुढ़ापा आने लगा है। अशोकनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब मैं बुढ़ापे की तरफ जा रहा है। कार्यक्रम में मंच से सिंधिया ने अपने बुढ़ापे का जिक्र करते हुए कहा कि मैं थोड़ा जवान दिखता हूं,लेकिन असल में बुढापे की तरफ जा  रहा हूं। अब 20 साल पहले जैसी स्थिति मेरी नहीं रही। इसलिए युवाओं से मेरा अनुरोध है कि वे लगातार पार्टी के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज भी मेरी जितनी क्षमता है मैं उस हिसाब से कार्य करता हूं।
 
वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस बयान पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ज्योतिरादित्य जी आप 52 साल में बुढ़ापा महसूस कर रहे हैं? मैं और कमलनाथ जी 75 साल में भी बुढ़ापा महसूस नहीं करते। वो कहते हैं ना आदमी उतना ही बूढ़ा होता है, जितना वो महूसस करता है। 
 
वहीं प्रदेश के सियासी गलियारों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे है। सिंधिया भी पहले भी मीडिया को दिए अपने बयान में राजनीति में इंतजार नहीं करने की बात भी कह चुके है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख