Hanuman Chalisa

वरिष्ठ पत्रकार कमल दीक्षित का निधन, आईआईएमसी के महानिदेशक ने जताया दु:ख

Webdunia
गुरुवार, 11 मार्च 2021 (13:15 IST)
(पत्रकारिता और मीडिया शिक्षा को समर्पित था कमल दीक्षित का जीवन: प्रो. संजय द्विवेदी)

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. कमल दीक्षित का आज भोपाल में निधन हो गया।

उनके निधन पर भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि कमल दीक्षित को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

प्रो. द्विवेदी के अनुसार कमल दीक्षित का पूरा जीवन मूल्य आधारित पत्रकारिता को समर्पित था और इसके लिए उन्होंने मूल्यानुगत मीडिया अभिक्रम समिति की स्थापना भी की। एक साधारण परिवार से आने वाले कमल दीक्षित ने अपने कठिन परिश्रम, सरल स्वभाव और कुशल संचार कला से पत्रकारिता एवं मीडिया शिक्षण में एक मुकाम हासिल किया।

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के वे संस्थापक प्राध्यापक थे और अपने शिक्षण काल में उन्होंने अनेक बेहतरीन पत्रकारों को तैयार किया।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि उनके निधन से मध्यप्रदेश ने एक कुशल संचारक को खो दिया है। इस दु:ख की घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उनके परिवार एवं पत्रकारिता जगत को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख