Hanuman Chalisa

EVM की बजाए बैलेट पेपर से हो चुनाव, कमलनाथ की मांग, VD का पलटवार, बैलेट पेपर नहीं जनता जिताती है चुनाव

विकास सिंह
सोमवार, 16 मई 2022 (15:37 IST)
भोपाल। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में एक बार ईवीएम का मुद्दा गर्मा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने EVM की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग की है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग से मांग करेगी कि ईवीएम पर लोगों को शक है इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाए।

इसके साथ ही कांग्रेस चुनाव आयोग से यह भी मांग करेगी कि ऐसा सिस्टम किया जाए कि ईवीएम से वोटिंग के दौरान (बटन दबाने पर) बैलेट भी निकल कर आए, जिससे वोट की विश्वसनीयत बनी रही। आज ईवीएम में कौन सा बटन दबाया और कौन सा रिजल्ट निकल कर आया यह पता नहीं चलता।  
 
कमलनाथ ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब अमेरिका में बैलट पेपर से चुनाव हो सकते हैं तो भारत मे क्यों नही। ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज विश्व के विकसित देशों जैसे अमेरिका, जापान और जर्मनी में ईवीएम नहीं है, जर्मनी जैसे देश ने संविधान में संशोधन कर ईवीएम से चुनाव नहीं कराने का फैसला किया। 
 
भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कसा तंज- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ऐसी बातें इसलिए कर रहे है कि आज कांग्रेस की कोई जमीन ही नहीं बची है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता जिताती है न कि बैलेट पेपर। बैलेट पेपर पर वोट देने का काम जनता करती है, जनता है नहीं तो बैलेट पेपर की ही बातेें ही कमलनाथ करेंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

अगला लेख