कमलनाथ या दिग्विजय, असली मुख्यमंत्री कौन...

Webdunia
मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (18:53 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में यह समझ में नहीं आ रहा है कि असली मुख्यमंत्री कौन है।
 
चौहान आज जिले के बलवाड़ी में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या के बाद आयोजित शोकसभा में पहुंचे थे। बलवाड़ी पहुंचने के पहले उन्होंने जुलवानिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी सवाल मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा जाता है और उत्तर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देते हैं। उन्होंने कहा कि अब यह असमंजस पैदा हो गया है कि प्रदेश के असली मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं या सिंह। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह ने पूरी सरकार पर कब्जा कर प्रशासन को अपने हाथ में ले लिया है।
 
चौहान ने कहा कि कई जगह भारतीय जनता पार्टी बहुत कम अंतर से हारी है। इस तरह की 'अधूरी' सरकार भाजपा भी बना सकती थी, किंतु स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अनुयायी होने के कारण भाजपा खरीद-फरोख्त की नीति पर नहीं चली।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी सरकार बनाएगी पूर्ण बहुमत से बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी लोकप्रियता साबित कर देगी। चौहान ने इसके बाद मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकरे के घर पहुंचे और उनके परिजन को सांत्वना दी।
 
बलवाड़ी में शोकसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पांच दिन के भीतर स्वर्गीय ठाकरे के हत्यारे नहीं पकड़े गए तो मंडल स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे और दसवें दिन वे स्वयं बड़वानी में प्रदर्शन करेंगे। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उप्र मंत्रिपरिषद ने दी बधाई, कहा- यह है भारत की ताकत और एकता का प्रमाण

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझिए बारिश का पूरा विज्ञान

लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित नीरज चोपड़ा, जानिए कितनी होगी सैलरी और क्या मिलेंगी सुविधाएं

ऑपरेशन सिंदूर : कश्मीर में आतंकियों के एनकाउंटर का वीडियो, ड्रोन से पता लगाकर किया खात्मा

अगला लेख