Hanuman Chalisa

कन्हैया के कार्यक्रम में हो सकता है हंगामा

Webdunia
इंदौर। दिल्ली के जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी कन्हैया कुमार के बुधवार को इंदौर में हो रहे कार्यक्रम में हंगामा हो सकता है। एक यात्रा के साथ इंदौर आ रहे कन्हैया आज शाम शहर के आनंद मोहन माथुर सभाग्रह में कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। हालांकि कुछ संगठनों ने कन्हैया के कार्यक्रम का विरोध करने का एलान कर दिया है। 
 
हिन्द राष्ट्र संगठन ने कन्हैया के कार्यक्रम आयोजनकों को चेतावनी दी है कि किसी भी हाल में कार्यक्रम नही होने देंगे। संगठन के अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर ने बताया कि जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाला और हिंदू समाज की आराध्या मां दुर्गा को भीलनी कहने वाले कन्हैया को संगठन देशद्रोही मानता है। अत: देशद्रोही के गंदे कदमों से मां अहिल्या की पावन नगरी को कलुषित नहीं होने देंगे।
 
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा कन्हैया व आयोजकों को काले झंडे दिखाए जाएंगे व आयोजन स्थल में जबरन प्रवेश करके कन्हैया कुमार तथा उसके स्थानीय आयोजकों पर अंडे और टमाटर फेंके जाएंगे साथ ही उनका मुंह काला किया जाएगा। इस बीच, खबर है कि प्रशासन ने भी इस बात की दूरी तैयारी कर ली है कि किसी भी प्रकार की अशांति उत्पन्न न हो।

क्या है कार्यक्रम : स्टूडेंट फेडरेशन ने 15 जुलाई से सद्‍भावना यात्रा (लांग मार्च) शुरू की है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात होते हुए मध्यप्रदेश में भी सफर तय करेगी। यात्रा आज यानी बुधवार को इंदौर पहुंचने वाली है। इसी यात्रा में कन्हैया कुमार भी शामिल हैं। कन्हैया 'हमारे समय की चुनौतियां और हमारी भूमिका' विषय पर बोलेंगे। यात्रा का उद्देश्य लोगों में सांप्रदायिक सद्‍भाव, एकता और समानता की भावना जगाना है। यात्रा भारत-पाक सीमा के आखिरी गांव हुसैनीवाला में 12 सितंबर को खत्म होगी। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर अभी नहीं होगा फैसला, ओम बिरला ने ममता गुट को भी सुनने का दिया मौका

Telegram Ban India: NEET UG 2026 से पहले सरकार ने Telegram पर ही क्यों लगाई रोक?

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, कंडोलिया महोत्सव का किया शुभारंभ

मानसून की रफ्तार पर ब्रेक! 15 जून तक 64% कम बारिश, MP-गुजरात समेत कई राज्यों में बढ़ी बेचैनी

'नमो' और 'मोहन' की संकल्प शक्ति का कमाल, गौ-वंश संरक्षण से लेकर दुग्ध क्रान्ति में एमपी का धमाल

अगला लेख