कर्नाटक के बाद अब मध्यप्रदेश का नंबर, कांग्रेस सरकार जल्द कराएगी अपना पिंडदान : गोपाल भार्गव

विकास सिंह
बुधवार, 24 जुलाई 2019 (08:44 IST)
भोपाल। कर्नाटक में लंबे सियासी नाटक के बाद आखिरकार कुमारस्वामी सरकार गिर गई है। सदन में विश्वाम मत में वोटिंग के दौरान कुमारस्वामी सरकार 99 के फेर में फंस गई और बहुमत हासिल नहीं कर पाई है।
 
कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिरने के बाद अब साफ हो गया है कि कर्नाटक में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी जिसे विधानसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिला था।
 
दिल्ली में दूसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद कर्नाटक ऐसा पहला राज्य है जहां विधायकों को दलबदल के चलते होने वाले सत्ता परिवर्तन में भाजपा सत्ता में काबिज होने जा रही है।
 
कर्नाटक में इस राजनीतिक बदलाव के बाद ऐसे राज्य जहां कांग्रेस मामूली बहुमत से सत्ता में काबिज है, उनके भविष्य पर सवाल उठने लगा है। लोकसभा चुनाव के बाद अगर सबसे अधिक किसी सरकाऱ के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं तो वह है मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार।
 
दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी की शीर्ष नेताओं ने भविष्यवाणी कर दी थी कि दिल्ली में मोदी सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। ऐसे में यह सवाल अब फिर खड़ा हो गया है कि क्या भविष्य में कर्नाटक जैसी कोई सियासी तस्वीर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगी।
कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश का नंबर : कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिरते ही मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार के गिरने की भविष्यवाणी कर दी है।
 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 'जो हवा गोवा और कर्नाटक होते हुए इस तरफ आ रही है उसमें मध्यप्रदेश का पहला नंबर है और उन्हें विश्वास है मध्य प्रदेश सरकार जल्द से जल्द अपना पिंडदान करवाएगी और यहां से समाप्त होगी।
 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों की संख्या में कोई बड़ा अंतर नहीं है और जब पूरे प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चल रहा है हर तरफ लूट-खसोट मची हुई है तो ऐसे में कमलनाथ सरकार का भविष्य कितने दिनों का है यह कहना मुश्किल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

अगला लेख