Hanuman Chalisa

किन्नरों की दरियादिली, मृतक के परिवार को तेरहवीं के लिए दिए 11 हजार

कीर्ति राजेश चौरसिया
शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (08:40 IST)
रायसेन। रायसेन में किन्नरों ने मानवता की एक नई मिसाल पेश की है। इसमें उन्होंने एक पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपए की राशि मृतक राकेश शर्मा की रसोई (तेरहवीं) के लिए दी है। बताया जा रहा है कि मृतक राकेश शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी और बुजुर्ग मां के अलावा 2 बेटियां और 2 बेटे हैं। राकेश अकेले घर का पालन-पोषण करने वाले थे और मंडीदीप में रहकर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
 
लेकिन अचानक उनका निधन होने के कारण उनके परिवार पर आफतों का पहाड़ टूट गया और परिवार ने जैसे-तैसे करके राकेश शर्मा का अंतिम संस्कार तो कर दिया, मगर उनके पास मृतक की रसोई (तेरहवीं) के लिए पैसे नहीं थे।
 
इसकी जानकारी जब किन्नरों की गुरु तमन्ना नायक को मिली तो उन्होंने तत्काल पीड़ित परिवार को रसोई के लिए 11 हजार रुपए की राशि समाजसेवी मनोज अग्रवाल के माध्यम से मृतक की मां और उनकी बेटी को दी और आगे भी इस परिवार को सहायता देने की बात कही है।
 
हम आपको बता दें कि रायसेन में किन्नर मानवता की भलाई के लिए कई काम कर रहे हैं और इस पीड़ित परिवार को भी रसोई के लिए 11 हजार रुपए की राशि किन्नरों के गुरु तमन्ना नायक द्वारा दिए जाने की हर तरफ तारीफ हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, रेल मार्ग हुआ बंद

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

अगला लेख