Hanuman Chalisa

बाह्मणों को लेकर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का विवादित बयान, भाजपा ने कमलनाथ को घेरा

विशेष प्रतिनिधि
मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (15:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में ब्राह्मण सियासत को लेकर नया बवाल मच गया है। प्रदेश के कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता केके मिश्रा ब्राह्मणों के खिलाफ अपशब्दों को प्रयोग करते हुए नजर आ रहे है। वायरल वीडियो में झाबुआ में कलेक्टर और एसपी को हटाने जाने  पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ब्राह्मण को गालियां देते हुए नजर आ रहे है। 
 
वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के विवादित बयान पर अब भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने इस पूरे मामले पर कमलनाथ को घेरते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि यह कमलनाथ का कमाल है, इनका मीडिया कोऑर्डिनेटर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर कालिख पोतता है और मीडिया विभाग का अध्यक्ष ब्राह्मण समाज को गालियां देता है। के के मिश्रा को ब्राह्मण समाज से कान पकड़कर माफी मांगना चाहिए

वहीं दूसरी भाजपा अब इस पूरे मुद्दे को लेकर भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से केके मिश्रा को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने केके मिश्रा ने पूरी कांग्रेस पार्टी का मानसिकता को उजागर कर दिया है। केके मिश्रा क्या कमलनाथ के इशारे पर बयान दे रहे है, इसलिए पूरी कांग्रेस पार्टी को ब्राह्मण समाज से माफी मांगना चाहिए।  

क्या है पूरा मामला?- मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दरअसल उसकी कहानी झाबुआ से जुड़ीहै। दो दिनों में झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा और एसपी अरविंद तिवारी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी झेलनी पड़ी और दोनों ही अफसरों को हटा दिया गया। सोमवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट्स से अभद्रता का ऑडियो वायरल होने के बाद झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को हटाने के साथ सस्पेंड कर दिया गया था वहीं आज झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटा दिया गया था। लगातार दो दिन में दो अफसरों को लेकर जब आज एक अनौपचारिक चर्चा में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष से चर्चा हुई तो उन्होंने विवादित बयान दे डाला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख