बैरागढ़ विश्राम घाट पहुंचा ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर, कुछ ही देर में अंतिम विदाई

विकास सिंह
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (11:00 IST)
भोपाल। तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार अब से कुछ देर में भोपाल के बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पर किया जाएगा।
 
आज सुबह शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह बैरागढ़ विश्राम घाट पहुंच गई। उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्‍या में लोग उपस्थित थे। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है।

ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा भी बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पहुंचे हैं। विश्राम घाट पर परिवार और सेना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी  शहीद वरूण सिंह के अंतिम दर्शन कर रहे हैं। 
 
मध्यप्रदेश सरकार ग्रुप कैप्टन वरुण‍ सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान निधि देगी। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है।
 
इन्नर कोर्ट कॉलोनी रहवासी समिति के अध्यक्ष डीएस गुरुदत्त के अनुसार अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन वरुण अब हमारे बीच नहीं रहे। कॉलोनी के रहवासियों के अनुसार करीब 2 माह पहले कैप्टन वरुण कॉलोनी में अपने पिता के घर पर आए थे। उस वक्‍त कॉलोनीवासियों ने उनका सम्मान किया था। वरुण को अदम्य साहस के लिए 15 अगस्त को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य सम्मान प्रदान किया था। इसी उपलक्ष्य में उनका कॉलोनी में सम्मान किया गया था।
 
कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल भोपाल के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया है। स्मरण रहे कि गत 8 दिसंबर को इस हादसे में सीडीएस जनरल बि‍पिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिया समेत 13 का उसी दिन निधन हो गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates : बारिश से कई राज्यों में तबाही, महाराष्ट्र में 200 से अधिक लोग फंसे, किश्तवाड़ में मरने वालों की संख्या 63

Trump-Zelensky Meeting LIVE Updates : डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की व्हाइट हाउस में मुलाकात

LIVE: ट्रंप से मुलाकात करेंगे जेलेंस्की, क्‍या रूकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध

‍jio यूजर्स को नहीं हुई कोई परेशानी, कंपनी ने आधिकारिक बयान में क्या कहा

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

अगला लेख