दिनभर की शांति के बाद खरगोन में गोशाला मार्ग पर देर रात फिर पथराव

Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (10:48 IST)
खरगोन। मंगलवार को दिनभर शांति रहने के बाद खरगोन शहर में रात करीब 12.30 बजे फिर तनाव की स्थिति बनी। इस दौरान तालाब चौक से गोशाला मार्ग पर पथराव की घटना हुई। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और स्थिति काबू करने की कोशिश की।

ALSO READ: खरगोन में सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से होगी वसूली, क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन
 
खरगोन में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव-आगजनी की घटनाओं के बाद प्रशासन की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। अमले ने बिस्टान रोड पर करीम नगर स्थित अतिक्रमण कर बनी बेस्ट बेकरी पर बुलडोजर चलाया। यह बेकरी करीब 15 वर्ष पूर्व से बनी है, वहीं शाम को बस स्टैंड पर कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद अलीम शेख के 4 मंजिला लजीज होटल पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अब तक 95 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 83 को जेल भेजा गया, वहीं 6 नाबालिग अपचारियों को न्यायालय में पेश किया गया। शहर में लगे कर्फ्यू में कोई छूट नहीं दी गई है।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख