शराबबंदी की ओर मध्यप्रदेश, उज्जैन सहित प्रदेश के 17 धार्मिक स्थानों पर शराबबंदी का एलान

उज्जैन नगर निगम, 6 नगर पालिका, 6 नगर परिषद औऱ 6 नगर पंचायत में शराबबंदी

विकास सिंह
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 (15:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में अब शराबबंदी की ओर आगे बढ़ गया है। शुक्रवार को महेश्वर में आयोजित डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में पहले चरण में 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले बाद इन स्थानों पर शराब दुकानें पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएगी, इन दुकानों को कहीं शिफ्ट नहीं किया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शराबबंदी की तरफ प्रदेश आगे बढ़े, इसके लिए पहले चरण में 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश के एक नगर निगम, 6 नगर पालिका, 6 नगर परिषद औऱ 6 नगर पंचायत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन नगर निगम में शराब की दुकानें पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएगी। इसके साथ नगर पालिका दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मैहर, मंदसौर नगरपालिका क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानें बंद होगी। इकसे साथ नगर परिषद में ओकांरश्वेर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, चित्रकूट और अमरकंटक की नगर परिषद में शराब की दुकानें बंद की जाएगी। इसके साथ  सलकनपुर, बरमानकलां, लिंगा, बरमानखुर्द, कुंडलपुर नगर परिषद में शराब की दुकानें बंद की जाएगी।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: विश्व गुरु का माहौल पूरी तरह फेल हुआ, लोकसभा में बोलीं डिंपल यादव

भारत के शहरों को जलवायु क़हर से बचने के लिए कसनी होगी कमर

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कम्प्यूटर Jio PC

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

अगला लेख