34000 हजार वेतन वाले सोसायटी मैनेजर के घर 'खजाना', 22 लाख नकद, 42 तोला सोना और 5 किलो चांदी बरामद

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (10:12 IST)
झाबुआ। लोकायुक्त पुलिस की इंदौर टीम ने गुरुवार को झाबुआ में पदस्थ एक सोसायटी मैनेजर भारत सिंह हाड़ा के झाबुआ, मेघनगर, रतलाम में स्थित चार ठिकानों पर घर छापा मारा। छापे में मिली संपत्ति देख लोग हैरान रह गए।
 
34000 हजार रुपए प्रतिमाह कमाने वाले हाड़ा के यहां से 22 लाख नकद, 42 तोला सोना और 5 किलो चांदी मिली। इसके साथ ही 6 मकान, 2 प्लाट, कृषि भूमि, 2 कार, 5 टूव्हीलर का भी पता चला।
 
हाड़ा का घोंसलिया स्थित पैतृक घर किसी महल से कम नहीं है। इसमें महंगे फर्निचर, कांच की दीवारें, महंगे बाथ टब और सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
 
उल्लेखनीय है कि हाड़ा 1997 में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में सैल्स मैन के रूप में भर्ती हुआ था। तब उसका वेतन 7 हजार रुपए प्रति माह था। 2014 में वह सहायक प्रबंधक बना और 2017 में वह प्रबंधक बना। इस समय उसका वेतन 34 हजार रुपए प्रति माह हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख