Hanuman Chalisa

भोपाल में सनकी ने मॉडल को बंधक बना किया लहूलुहान, पुलिस को किया लाइव वीडियो कॉल ...

Webdunia
शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (15:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सिरफिरे आशिक ने एक मॉडल लड़की को उसी के फ्लैट में घुसकर कथित तौर पर कट्टे के दम पर पिछले 11 घंटे से बंधक बना कर रखा है। पुलिस लड़की को उसके कब्जे से छुड़ाने का प्रयास कर रही है।
 
मिसरौद थाना के प्रभारी संजीव चौसे ने कहा कि एक तरफा प्यार करने वाला आशिक रोहित कुमार सिंह (30) मॉडलिंग करने वाली लड़की के मिसरौद इलाके स्थित एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल में उसके फ्लैट में सुबह सात बजे जा पहुंचा और उसने कट्टे का भय दिखाकर उसे बंधक बना लिया। तब से वह बंधक है और उसे छुड़ाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि सनकी आशिक का कहना है कि वह मॉडल से शादी करना चाहता है। युवती BSNL के रिटायर्ड एजीएम की बेटी है। युवक मॉडल को पहले से जानता है। वह काफी समय से उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। 
 
चौसे ने बताया कि बंधक बनाने वाले आरोपी से पुलिस के वाट्सअप पर वीडियो कॉलिंग के जरिये बातचीत हुई, लेकिन वह कमरे से बाहर आने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि वीडियो कॉलिंग में कमरे में खून भी दिखाई दिया और उसके पास कैंची भी है।
 
हालांकि, वीडियो कॉलिंग में रोहित आरोप लगा रहा है कि उसे पुलिस ने मारा है, जिससे उसे चोट आई है। चौसे ने बताया कि रोहित उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और अपने आप को सिंगर बता रहा है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़के के परिजनों को भी भोपाल आने को कहा है। लड़के को समझाने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच, शाम करीब पांच बजे बंधक लड़की ने कमरे से वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने घर वालों से बात की और कहा कि वह ठीक है।
 
चौसे ने बताया कि युवक धमकी दे रहा है यदि उसकी मांग नहीं मानी गई तो वह स्वयं को गोली मार लेगा। बंधक बनाई गई लड़की की मां का कहना है कि लड़की-लड़का एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक दूसरे को मुंबई में एक कार्यक्रम में मिले थे और तब से उनमें बातचीत होती रहती थी।
 
लेकिन, बाद में वह लड़की की पीछे पड़ गया और शादी का दबाव बनाने लगा और परेशान करने लगा। आज सुबह सात बजे वह मॉडल के भोपाल स्थित फ्लैट पर पहुंच गया। कमरे में दाखिल होते ही उसने मेरी बेटी को कमरे में बंधक बना लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख